प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एमडीडीए ने ट्रांसपोर्ट नगर में 224 भवन और सहस्त्रधारा रोड स्थित आमवाला तरला में 240 मकानों का आवंटन दुर्बल आय वर्ग के लोगों को किया है। अधिकारियों के मुताबिक जल्द धौलास समेत शहर के अन्य हिस्सों में भी अन्य विभागों और प्राधिकरण की जमीन पर मकान बनाए जाएंगे। स्लम के लिए जहां 170.274 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, वहीं नॉन स्लम के लिए 128.745 करोड़ रुपये से मकान बनाए जाएंगे।
योजना के तहत प्रतिवर्ष मिलने वाली धनराशि
वर्ष धनराशि
2015-16 7.73
2016-17 -
2017-18 10.131
2018-19 105.595
2019-20 121.548
2020-21 54.015
कुल धनराशि 299.019
(उपरोक्त धनराशि करोड़ों में)
- लाभार्थी परिवार में पति, पत्नी और अविवाहित पुत्र-पुत्रियां शामिल होंगे।
- देश में अपना पक्का आवास न होने वालों को ही मिलेगा लाभ।
- ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लाभार्थी सभी घटकों में सहायता ले सकता है।
- एलआईजी और एमआईजी श्रेणी का लाभार्थी ऋण आधारित योजना से सहायता प्राप्त कर सकता है।
- एमआईजी श्रेणी में आय अर्जित करने वाले वयस्क सदस्य को, जिसकी स्वयं की आय हो योजना का लाभ ले सकता है।
इस तरह मिलेगा योजना का लाभ
परिवार श्रेणी वार्षिक पारिवारिक आय कारपेट एरिया
ईडब्ल्यूएस 3 लाख 30 वर्ग मीटर
एलआईजी 3-6 लाख तक 60 वर्ग मीटर
एमआईजी-1 6-12 लाख तक 90 वर्ग मीटर
एमआईजी-2 12-18 लाख तक 110 वर्ग मीटर
आवास मांग सर्वेक्षण में कुल आवास मांग - 19094
मलिन बस्ती से कुल आवास मांग - 11171 (58.5)
अन्य भाग से कुल आवास मांग - 7923 (41.5)
नगर निगम का दायरा बढ़ चुका है, ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र की काफी जमीन निगम में शामिल हुई है, जिसमें एमडीडीए के साथ मिलकर पीपीपी मोड पर आवास बनाने की योजना है, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2022 तक सबको आवास योजना को पूरा किया जा सके।
- सुनील उनियाल गामा, मेयर, नगर निगम देहरादून
ट्रांसपोर्ट नगर और आमवाला तरला प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है। यहां ईडब्ल्यूएस फ्लैट आवंटित किए जा चुके हैं। अब धौलास परियोजना का कार्य शुरू होने वाला है। इसके अलावा अन्य परियोजनाओं पर भी जल्द कार्य शुरू होगा।
-गिरीश चंद्र गुणवंत, सचिव, एमडीडीए