फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी के इंतजार में बीती जा रही सर्दी

Sun, 11 Jan 2015 11:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हाड़ कंपाती ठंड के बीच देहरादून के 23 स्कूलों के सैकड़ों बच्चे सर्दी की वर्दी के इंतजार में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षक विभाग जिम्मेदार
नौबत यह है कि शिक्षा सत्र खत्म होने की कगार पर है, इसके बावजूद बच्चों को अब तक स्कूल ड्रेस नहीं मिली है। शिक्षा विभाग के आला अफसर इसके लिए स्कूल प्रबंध समिति को और शिक्षक विभाग को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

सरकारी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को हर साल प्रति छात्र स्कूल वर्दी के लिए 400 रुपये मिलते हैं। राजधानी के अधिकतर स्कूलों को सितंबर में वर्दियां मिल चुकी हैं, लेकिन रायपुर ब्लॉक के 23 स्कूलों के बच्चों को ड्रेस नहीं नसीब हुई है।
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि बच्चों को समय पर ड्रेस दी जानी चाहिए। मगर किसी स्कूल के बच्चों को छह माह पहले तो किसी को छह माह बाद भी ड्रेस नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक पदमेंद्र सकलानी ने बताया कि अबकी पहली बार सीधे स्कूल प्रबंधन समिति के खातों में स्कूल ड्रेस की धनराशि दी गई। पहले बीआरसी के जरिए यह धनराशि दी जा रही थी। एसएमसी खाता नंबर गलत होने से यह देरी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें