फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uniform Civil Code: यूसीसी पोर्टल में होने जा रहा बदलाव, अब नोडल अफसर भी जान सकेंगे जिले की प्रगति

Fri, 07 Feb 2025 12:11 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हर जिले में एडीएम या सीडीओ को यूसीसी का नोडल अफसर बनाया गया है। इन नोडल अफसरों के लिए पोर्टल में कहीं भी ऐसा अधिकार नहीं है कि वे सीधे पूरे जिले की प्रगति देख सकें।
विज्ञापन
यूसीसी पोर्टल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में यूसीसी पोर्टल शुरू होने के बाद तेजी से अलग-अलग श्रेणियों में पंजीकरण भी हो रहे हैं। इस बीच सभी एडीएम और सीडीओ को आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए पोर्टल में कुछ बदलाव होने जा रहा है।

विज्ञापन


शासन के संज्ञान में मामला आने के बाद सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) बदलाव की तैयारी में जुट गई है। दरअसल, हर जिले में एडीएम या सीडीओ को यूसीसी का नोडल अफसर बनाया गया है। इन नोडल अफसरों के लिए पोर्टल में कहीं भी ऐसा अधिकार नहीं है कि वे सीधे पूरे जिले की प्रगति देख सकें। इस कारण उन्हें अलग-अलग अफसरों को फोन करके रिपोर्ट लेनी पड़ रही है।

UCC: उत्तराखंड में रहने वाले बाहरी जोड़ों को भी कराना होगा लिव-इन पंजीकरण, गलत सूचनाएं देने पर हो सकती है जेल

विज्ञापन

शासन के निर्देश अब अब इन अफसरों को भी यूसीसी पोर्टल में अलग से अधिकार दिए जाएंगे। आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि नोडल अफसरों का डैशबोर्ड बनाया जा रहा है। इससे वे आसानी से पूरे जिले की रिपोर्ट देख सकेंगे।

यूसीसी पोर्टल की निगरानी
यूसीसी पोर्टल की निगरानी को लेकर सरकार काफी गंभीर है। सूचना प्रौद्योगिकी से लेकर अफसरों के स्तर तक हर पहलू पर निगरानी की जा रही है। खास बात यह है कि पोर्टल में रोजाना आने वाले आवेदनों, उन पर होने वाली कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट गृह विभाग प्रदेशभर से ले रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें