फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uniform Civil Code: दिल्ली से काम करेगी कमेटी, ड्राफ्ट बनाने से पहले सभी धर्मों, समुदायों के लेगी सुझाव

Sat, 25 Jun 2022 12:51 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

समान नागरिक संहिता समिति का एक कार्यालय देहरादून और दूसरा कार्यालय नई दिल्ली या नोएडा में होगा। इस समिति का कार्यकाल छह माह होगा। समिति ड्राफ्ट बनाने से पहले सभी धर्मों, समुदायों, जनजातियों के प्रमुख व्यक्तियों से सुझाव भी लेगी।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट बनाने के लिए जिस समिति का गठन किया गया है, वह मुख्य तौर पर दिल्ली से काम करेगी। इस समिति का पूरा खर्च गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय वहन करेगा। काशीपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता नदीमुद्दीन ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत ड्राफ्ट कमेटी को लेकर जानकारी मांगी थी।

विज्ञापन


जानकारी में यह बात सामने आई कि ड्राफ्ट तैयार करने वाली समिति का कैंप कार्यालय दिल्ली से चलेगा, जिसका खर्च पुलिस मुख्यालय वहन करेगा। यह भी बात सामने आई कि चार पूर्व न्यायाधीश सहित नौ नामों पर विचार करने के बाद पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति का कार्यकाल छह माह होगा।

ये भी पढ़ें...ChardhamYatra: अब पर्यटन मंत्री महाराज ने दिया बयान, यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य, बताया क्यों है जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को इस समिति की अध्यक्ष चुना गया है। मुख्यमंत्री समय-समय पर बैठक लेंगे। समिति का एक कार्यालय देहरादून और दूसरा कार्यालय नई दिल्ली या नोएडा में होगा। दिल्ली स्थित कार्यालय में तीन विधि सहायक, छह अन्य कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके सभी खर्च गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय वहन करेगा। यह समिति ड्राफ्ट बनाने से पहले सभी धर्मों, समुदायों, जनजातियों के प्रमुख व्यक्तियों से सुझाव भी लेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें