फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सिंचाई लिफ्टिंग योजना के अधूरे कार्य को जल्द किया जाए पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटापत्थर से लांघा यमुना सिंचाई लिफ्टिंग योजना को अधूरा छोड़े जाने पर भारतीय किसान संघ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से भेंट करके योजना के कार्य को पूरा कराने की मांग की है। शीघ्र कार्य प्रारंभ न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कटापत्थर से लांघा यमुना सिंचाई लिफ्टिंग योजना से क्षेत्र के ग्राम पपड़ियान, तौली, भूड, लांघा, पसोली, देवथला व रुद्रपुर के नोकियां बस्ती तक के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराया जाना है। सिंचाई योजना के निर्माण का कार्य पिछले तीन साल से चल रहा है।



एक साल पहले विभाग ने पाइप लाइन निर्माण का कार्य लांघा व पसोली तक पूर्ण करने के बाद बंद कर दिया था। जिसके बाद से अभी तक कार्य को दोबारा से शुरू नहीं कराया गया है। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता से मुलाकात करके निर्माण कार्य को प्रारंभ कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह पहले भी दो बार विभाग को ज्ञापन देकर कार्य को पूरा कराने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योजना के पूरा होने की आस में बैठे किसानों में अब नाराजगी बढ़ रही है। यदि शीघ्र ही कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वह आंदोलन की राह पर चलेंगे। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी अधिशासी अभियंता को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेश चंद नौटियाल, शैलेंद्र, केएस नेगी, बृजेश, दीपक, नवीन आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें