फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: बेरोजगार युवाओं ने एसएसएससी कार्यालय में किया प्रदर्शन, सचिव को तीन घंटे रखा कैद 

Thu, 05 Mar 2020 11:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में हुई गड़बड़ी के मामले में सैकड़ों युवाओं ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का किया घेराव 
  • सचिव से मिलने कार्यालय में घुसने लगे तो पुलिस ने रोका , गुस्साए युवाओं ने परिसर में ही की नारेबाजी, दिया धरना
विज्ञापन
बेरोजगार युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में हुई गड़बड़ी के मामले में गुस्साए बेरोजगार युवाओं ने बृहस्पतिवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कार्यालय का घेराव कर दिया। सैकड़ों युवा आयोग सचिव से मिलने जाने लगे तो पुलिस ने गेट बंद कर उन्हें परिसर में ही रोक दिया।

विज्ञापन


इससे गुस्साए युवा वहीं धरने पर बैठ गए। करीब तीन घंटे बाद आयोग सचिव सुरक्षा घेरे में कार्यालय से बाहर निकले। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर युवाओं को शांत किया।

उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के बैनर तले सैकड़ों युवाओं ने बृहस्पतिवार को रिंग रोड से रैली निकाली। रैली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कार्यालय पहुंची। यहां इन्होंने आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर दी। गुस्साए युवाओं ने आयोग सचिव से मिलने की मांग की।
विज्ञापन


लेकिन, पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद युवा, परिसर में ही धरने पर बैठ गए। उसके बाद सचिव दफ्तर में कैद हो गए। दोपहर करीब तीन बजे के बाद आयोग सचिव संतोष बडोनी पुलिस घेरे में कार्यालय से बाहर आए। उन्होंने प्रदर्शनकारी युवाओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

संगठन संरक्षक कमलेश भट्ट ने कहा कि भर्ती परीक्षा में अनियमितताएं शर्मनाक है। संगठन नेता बॉबी पंवार के नेतृत्व में कई बेरोजगार परेड ग्राउंड में महीनेभर से धरने पर बैठे हैं। लेकिन सुध नहीं ली जा रही है। घेराव करने वालों में सुनील डोभाल, सुरेश सिंह, सुशील कैंतुरा, संजू आर्य, सबल सिंह, मनीषा, वंदना, भावना, देविका, आंचल, सतपाल चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें