फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राजस्व विभाग ने मांगा बीस दिन का समय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशन में चल रही पेड़ कटान मामले की जांच, टीम ने किया मौका मुआयना

पेड़ कटान वाली भूमि के चिह्नीकरण की चल रही कार्रवाई

बाड़वाला के राजावाला जंगल स्थित एनफील्ड टी स्टेट कंपनी की भूमि से बिना अनुमति के भारी संख्या में काटे गए साल के पेड़ के मामले में चल रही कार्रवाई के तहत हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशन में बनाई गई वन विभाग की टीम ने भूमि का मौका मुआयना किया। इस दौरान भूमि के कुछ हिस्से का सीमांकन करने के लिए राजस्व विभाग ने बीस दिन का समय मांगा है। टीम ने विभाग को समय प्रदान करते हुए अगले निरीक्षण की तिथि 12 सितंबर निर्धारित की है।

एनफील्ड टी स्टेट में बिना अनुमति के भारी संख्या में प्रतिबंधित साल की प्रजाति के पेड़ों का अवैध कटान किए जाने व जमीन का बिना प्रशासन से इजाजत लिए समतलीकरण करने के संबंध में राकेश तोमर उत्तराखंडी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की हुई है। याचिका पर चल रही सुनवाई के तहत वन विभाग ने उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश में हरिद्वार के डीएफओ नीरज कुमार के नेतृत्व में वन व राजस्व विभाग की एक टीम का गठन किया हुआ है जो काटे गए पेड़ों की संख्या की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विकासनगर के उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने टीम को बताया कि भूमि के कुछ हिस्से का सीमांकन अभी बाकी रह गया है जिसे पूरा करने में बीस दिन का समय और लग जाएगा। टीम ने राजस्व विभाग को बीस दिन का समय देते हुए अगला निरीक्षण 12 सितंबर को करने की बात कही है।



बताते चलें कि टीम ने पांच अगस्त को भूमि का निरीक्षण करते हुए राजस्व विभाग को खसरा संख्या 153 के खाता संख्या 133 व खसरा संख्या 133 के नया खाता संख्या 270 का मौके पर चिह्नीकरण करके 15 दिन में अपनी रिपोर्ट देने को कहा था, लेकिन राजस्व विभाग की ओर से अभी तक इस कार्य को पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता व टीम के सदस्य राकेश तोमर उत्तराखंडी ने बताया कि भूमि का सीमांकन होने के बाद ही काटे गए पेड़ों की स्थिति का सही अनुमान लगाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है निर्धारित समय में राजस्व विभाग के माध्यम से भूमि के सीमांकन के काम को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें