ऑपरेशन कालनेमि के तहत देहरादून पुलिस ने बुधवार को आठ और ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ऑपरेशन कालनेमि लगातार जारी है। अब तक 121 ढोंगी बाबाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें बुधवार को गिरफ्तार हुए लोगों में बिहारीगढ़ निवासी मोहम्मद याकूब, पीलीभीत निवासी भिखारी लाल, फिरोजाबाद के लेबर कॉलोनी निवासी कुलदीप शर्मा, सेन खेरगढ़ निवासी हजारी लाल, बिहार निवासी सरयुग यादव, झारखंड निवासी बलदेव, हरिद्वार निवासी बबली और ऋषिकेश निवासी वर्षराम गिरी को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले मंगलवार को भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।