अमर उजाला ने सड़क किनारे टूटी पटरियों, गहरे गड्ढों व खुले पड़े नालों का मुद्दा उठाया तो 24 घंटे में ही सरकारी मशीनरी हरकत में आ गई। सचिव लोनिवि ने सड़कों की हालत सुधारने के निर्देश दिए ताे अगले ही दिन लोक निर्माण विभाग की टीम सड़कों पर उतर गई। एडीएम वित्त केके मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर दून में अभियान चलाकर सड़कों के गड्ढों को भरने का काम किया गया। बझेट मालदेवता रोड में सड़क किनारे टूटी पटरी ठीक की गई। नाला पानी चौक पर गहरे गड्डों को भरा गया। सहस्रधारा रोड पर भी सड़क पर कई जगह गहरे गड़्ढे थे, उन्हें दुरुस्त कराया गया। किरसाली गांव में सड़क किनारे पड़े पाइपों को हटवाकर मार्ग से अवरोध को हटवाया गया। गोविंद विहार में सड़क की टूटी पटरी को ठीक किया गया। गुजराड़ा मान सिंह में भी किनारे की सड़क टूटी थी, उसे दुरुस्त किया गया।