इसके बाद यश राठौर ने टीम ने अच्छे शॉट लगाए, लेकिन 28 रन पर वे भी पवेलियन लौट गए। मोहित राउत ने 62 रन की पारी खेली। 168 रन के स्कोर पर हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई और मैच को रोकना पड़ा। बारिश न रुकने के कारण वीजेडी नियम से चंडीगढ़ को 36 रनों से विजयी घोषित किया गया। चंडीगढ़ की तरफ से जगजीत सिंह ने 3, हर्षित सिंह व अमृत लाल ने 2-2 विकेट लिए।
वहीं, कसिगा क्रिकेट ग्राउंड में दूसरा क्वार्टर फाइनल गुजरात व सौराष्ट्र के बीच हुआ। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46 ओवर में 173 रन बनाए। क्षितिज कुमार ने 60, सौरभ चौहान ने 49 रनों का योगदान दिया। सौराष्ट्र के लिए चेतन, पार्थ ने 4-4 व देवांग, पटेल भाई ने 1-1 विकेट लिए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र 26 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 86 रन बना सकी। इसी बीच बारिश शुरू हो गई और मैच बीच में ही रोकना पड़ा। इसके बाद अंपायरों ने वीजेडी नियम के तहत गुजरात को एक रन से विजयी घोषित किया।
तारीख मैच वेन्यू
27 नवंबर, रेलवे बनाम हिमाचल, आरजीआईसी स्टेडियम
27 नवंबर, बंगाल बनाम तमिलनाडु, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी
29 नवंबर, पहला सेमीफाइनल, आरजीआईसी स्टेडियम
29 नवंबर, दूसरा सेमीफाइनल, आरजीआईसी स्टेडियम
1 दिसंबर, फाइनल, आरजीआईसी स्टेडियम