फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-23 वन-डे ट्रॉफी: देहरादून के नॉक आउट मैचों का फिक्सचर जारी, रायपुर स्टेडियम को मिली मेजबानी

Sat, 23 Nov 2019 10:51 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एक दिसंबर को खेला जाएगा फाइनल 
  • लीग मैचों से बाहर किए स्टेडियम को लंबे समय बाद वैन्यू में किया शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून में होने वाले बीसीसीआई अंडर-23 वन-डे ट्रॉफी के नॉक आउट मैचों का फिक्सचर जारी हो गया है। नॉक आउट राउंड का पहला क्वार्टर फाइनल 26 नवंबर को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (आरजीआईसीएस) रायपुर में खेला जाएगा। 

विज्ञापन


जबकि, फाइनल मैच एक दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में ही होगा। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की ओर से अंडर-23 ट्रॉफी के नॉक आउट राउंड के सात मैचों के वैन्यू तय कर दिए हैं।

इसमें चार क्वार्टर फाइनल, दो सेमीफाइनल व फाइनल मैच शामिल हैं। सीएयू टूर्नामेंट के नॉक आउट मैचों की मेजबानी को लेकर गंभीर है। सीएयू चाहती है कि सभी नॉक आउट मैचों की मेजबानी अच्छे से संपन्न हो जाए। ताकि, भविष्य में वह बड़े टूर्नामेंटों के नॉक आउट मैचों की मेजबानी भी करा सके।

विज्ञापन

स्टेडियम को मिली मेजबानी

सात नॉक आउट मैचों में चार मैच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में कराए जाएंगे। जबकि, अभी तक सीएयू ने अंडर-23 ट्रॉफी के लीग मैचों से रायपुर स्टेडियम को बाहर रखा था। इसका कारण स्टेडियम की मैच फीस में की गई वृद्धि था। रायपुर स्टेडियम को अब वैन्यू में शामिल करने पर कहा जा रहा है कि फीस निर्धारण में बीच का रास्ता खोजा गया है। 

उत्तराखंड टीम हो चुकी है बाहर
बता दें कि टूर्नामेंट के लीग मैच में उत्तराखंड टीम पहले ही बाहर हो चुकी है। एक तरफ जहां दून में पहली बार नॉक आउट मैचों की मेजबानी को लेकर उत्साह नजर आ रहा है, वहीं क्रिकेट प्रशंसकों में उत्तराखंड टीम के न होने से मायूसी भी है।
 
विज्ञापन

ये है फिक्सचर

तारीख               मैच                       वैन्यू
26 नवंबर    विदर्भ बनाम टीम 8       आरजीआईसी स्टेडियम
26 नवंबर     गुजरात बनाम सौराष्ट्र      कसिगा क्रिकेट ग्राउंड
27 नवंबर     रेलवे बनाम हिमाचल       आरजीआईसी स्टेडियम
27 नवंबर     बंगाल बनाम तमिलनाडु    अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी
29 नवंबर     पहला सेमीफाइनल          आरजीआईसी स्टेडियम
29 नवंबर     दूसरा सेमीफाइनल           आरजीआईसी स्टेडियम
1 दिसंबर     फाइनल                          आरजीआईसी स्टेडियम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें