क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने प्रदेश की अंडर-14 टीम के चयन के लिए ट्रायल प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक खिलाड़ी संबंधित जिले की क्रिकेट एसोसिएशन में पंजीकरण करा सकते हैं। 25 दिसंबर तक एसोसिएशन नाम फाइनल करके सीएयू को भेजेगी। 27 दिसंबर से ट्रायल शुरू होंगे।
सीएयू के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने सभी डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशनों को पत्र भेजा है। 25 दिसंबर तक सभी जिलों से 15-15 नाम मांगे गए हैं। 27 दिसंबर को सभी जिलों के खिलाड़ी हिमालयन क्रिकेट ग्राउंड निकट डीएवी स्कूल कुसुम खेड़ा हल्द्वानी में रिपोर्ट करेंगे। गुनसोला ने कहा कि छह जनवरी से देहरादून में अंडर-14 टीम का दस दिवसीय कैंप शुरू होगा।
जानकारी के लिए डायल करें....
ट्रायल में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के मदद के लिए सीएयू ने दो नंबर भी जारी किए हैं। अंडर-14 कन्वीनर दीपक मेहरा से
8954288395 नंबर पर व यश जैन (देहरादून जिले के लिए) से
8006270727 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
20 दिसंबर तक जमा करें आवेदन
देहरादून जिले में अंडर-14 उत्तराखंड टीम के चयन की ट्रायल प्रक्रिया शुरू हो गई है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन देहरादून के सचिव विजय प्रताप मल्ल ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट ट्रायल में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के कार्यालय (दशमेश विहार निकट डील रायपुर रोड) से आवेदन फार्म ले सकते हैं।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर तय की गई है। कहा कि आवेदन के लिए डिजिटल जन्म प्रमाण-पत्र, शैक्षिक योग्यता (3 वर्ष की योग्यता की प्रतिलिप), ट्रांसफर सर्टिफिकेट व आधार कार्ड अनिवार्य है।