फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: दिल्ली-दून हाईवे पर चेकपोस्ट के पास बेकाबू ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, मची अफरातफरी

Tue, 06 Oct 2026 10:22 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

दिल्ली-दून हाईवे पर सोमवार रात अचानक हुए हादसे से चेकपोस्ट के आसपास कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। ट्रक की टक्कर के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली, राहत की बात रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-दून हाईवे पर चेकपोस्ट के पास सोमवार रात बेकाबू ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि पुलिस की यह गाड़ी आईआरबी की थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड कांग्रेस:  अपनों के संग सफर पर निकले पूर्व सीएम हरीश रावत, यात्रा पूरी करने के बाद जाएंगे दिल्ली
विज्ञापन


हाईवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के लिए रंबल स्ट्रिप भी लगाई गई हैं। इसके बावजूद भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हिस्से में रात के समय तेज गति से वाहन गुजरते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें