तभी वहां विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से जा टकराई। जब तक ड्राइवर कुछ समझ पाता कार ने दुकान के बाहर खड़े सुखविंदर को भी अपनी चपेट में ले लिया और उसके ऊपर जा गिरी।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी व सुखविंदर को रुद्रपुर जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। सूचना पर अस्पताल पहुचीं पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।