कोतवाल भावना कैंथोला और फायर विभाग के अधिकारी सौकर सिंह चौहान ने बताया कि पांचों में से दो गंभीर घायल हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून के मैक्स अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की सूचना युवकों के परिजन को दे दी गई है।
पांचों युवक दून के ही एक संस्थान में पढ़ रहे हैं और मसूरी घूमने आए थे। घायलों के नाम पवन सिंह रावत (25), गौरव सिंह रावत (24) निवासी ग्राम जाखणी पिथौरागढ, निखिल मेलावत (26) निवासी किशनगढ़ दिल्ली, ऋतिक चौधरी (26) ग्रेटर नोएडा और उज्ज्वल तिवारी (19) निवासी द्वारिका दिल्ली हैं।