कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर सड़क दुर्घटनाग्रस्त के शिकार लोगों को 108 एंबुलेंस सेवा में अस्पताल ले ?
- फोटो : VIKAS NAGAR
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर लालपुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर पुश्ते से जा टकराई। जिससे वाहन सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस सेवा से उपचार के लिए सीएचसी साहिया लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर निकाली जा रही है।
जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह राय (18 ) पुत्र मेहर सिंह और गजेंद्र सिंह बिष्ट(18 ) पुत्र श्याम सिंह निवासी अलसी कार में सवार होकर घूमने के लिए लालपुल गए हुए थे। अचानक लालपुल के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया। जिससे वाहन पुश्ते से टकराने के बाद रूक गया। जिससे दोनों कार चालक घायल हो गए। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे राजस्व पुलिस के अनुसेवक घुठन सिंह चौहान ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी साहिया में भर्ती कराया।