बेेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर
ऋषिकेश। नटराज चौक पर एक ट्रक ने स्कूटर सवार दंपति को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दंपति घायल हो गए। घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल पति को एम्स रैफर कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह रविलाल थापा (36) पुत्र राम बहादुर निवासी गली नंबर 1 इंदिरानगर, ऋषिकेश और उनकी पत्नी रेणू थापा (24) स्कूटर सेढालवाला की ओर जा रहे थे। नटराज चौक पर पह़ुंचते ही एक ट्रक उनके स्कूटर को टक्कर मार कर फरार हो गया। तहरीर मिलने के बाद आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।