फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नति-हिमांशी ऑल इंडिया टूर्नामेंट में अव्वल

Sun, 28 Jul 2013 07:01 PM IST
देहरादून/अंशुल डांगी
विज्ञापन
विज्ञापन
बैडमिंटन कोर्ट में उत्तराखंड पहली बार राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में पहले पायदान पर आने में कायमाब रहा। राज्य की उन्नति बिष्ट और हिमांशी रावत ने ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में बालिका वर्ग अंडर-13 में युगल वर्ग का खिताब कब्जा लिया है।
विज्ञापन


वहीं बालक वर्ग में उत्तराखंड दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-15 युगल में उत्तराखंड के लक्ष्य ने आंध्र प्रदेश के जोड़ीदार संग खिताब जीता। हालांकि, एकल वर्ग में लक्ष्य का सफर सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सका।

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 22 जुलाई से चल रहे ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल वर्ग में तो राज्य के खिलाड़ियों ने निराश किया। लेकिन डबल्स में खिताब जीते।
विज्ञापन


अंडर-13 बालिका वर्ग में टूर्नामेंट की पहली वरीयता प्राप्त उत्तराखंड की उन्नति और हिमांशी की जोड़ी का खिताबी मुकाबला असम की मैनी बोहरा और सिमरन कलारिया की जोड़ी से हुआ। उन्नति और हिमांशी ने विपक्षी खिलाड़ियों को टिकने का मौका नहीं दिया और दो सेटों में 21-18, 21-19 के अंतर से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया।

अंडर-13 बालक वर्ग के फाइनल में मध्य प्रदेश के यश रैकवार और तुकुम ला ने उत्तराखंड के चयनित और ध्रुव रावत की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 21-16, 13-21, 21-19 के अंतर से हराया।

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने दी बधाई
अंडर-15 वर्ग में उत्तराखंड के लक्ष्य सेन और आंध्र प्रदेश के सिरिल वर्मा की जोड़ी पश्चिम बंगाल के अरिंतप देशगुप्ता और दिल्ली के कार्तिकेेय गुलशन की जोड़ी से खिताबी मुकाबला 21-16, 21-10 के अंतर से जीतने में सफल रही।

लक्ष्य अंडर-15 सिंगल के सेमीफाइनल में अरिंतप देशगुप्ता के हाथों हार गए। राज्य के खिलाड़ियों की सफलता पर उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी और जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव नवनीत सेठी ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें