फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उमेश त्रिपाठी ने शूटिंग में मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपाल में आयोजित 755 ओपन इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में पैरा शूटर उमेश त्रिपाठी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 344.7 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह स्कोर निर्धारित न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 321 से काफी अधिक रहा जिसके आधार पर उन्होंने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए सफलतापूर्वक क्वालीफाई कर लिया है। अपनी इस सफलता पर त्रिपाठी ने अपने कोच, मार्गदर्शकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन, प्रेरणा और निरंतर सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। इसके साथ ही उन्होंने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए अपने गुरुओं से मार्गदर्शन और आवश्यक निर्देश प्रदान करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें