कांग्रेस से बागी होकर भाजपा का दामन थामने वाले उमेश शर्मा काऊ ने प्रदेश में सबसे अधिक वोटों से जीत हासिल करने का रिकॉर्ड कायम किया। हरिद्वार शहर से मदन कौशिक और सितारंगज से सौरभ बहुगुणा ने भी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की।
वहीं लोहाघाट से पूरन फर्त्याल सबसे कम वोटों से जीतने वाले प्रत्याशी रहे। गोविंद सिंह कुंजवाल सबसे कम वोटों से जीतने वालों में दूसरे नंबर पर रहे। रायपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे उमेश शर्मा काऊ ने कांग्रेस के प्रभुलाल बहुगुणा को 36771 वोटों के अंतर से शिकस्त दी।
काऊ को कुल और बहुगुणा को वोट मिले। हरिद्वार शहर में भाजपा के मदन कौशिक ने कांग्रेस के ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को 35927 और सितारगंज में भाजपा के सौरभ बहुगुणा ने कांग्रेस की मालती विस्वास को 24450 वोटों से हराया।
जागेश्वर विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने वाले कांग्रेस के गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा के सुभाष पांडे को 399 मतों के अंतर से शिकस्त दी। वहीं सोमेश्वर में भाजपा की रेखा आर्य ने कांग्रेस के राजेंद्र बाराकोटी को 710 वोटों से हराया।