आपदा के बाद केदारनाथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों को देखकर केंद्रीय मंत्री उमा भारती इतना खुश हुईं कि उन्होंने राज्य के सीएम की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके न मनभेद हैं और न मतभेद। अच्छे काम की तारीफ करने में गुरेज नहीं होनी चाहिए। उन्होंने केदारनाथ की तर्ज पर देश के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी काम करने की जरूरत बताई।
यहां पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि विषम परिस्थितियों में केदारनाथ धाम में काम किए जा रहे काम बेमिसाल है।
कहा कि जून 2013 में में आई आपदा से निपटना आसान नहीं था। बावजूद अब भी कुछ विषयों पर गंभीर होने की जरूरत है। मूलभूत जरूरतों को प्राथमिकता से पूरा करना होगा।