21 मई से पहले सभी अभ्यर्थी होंगे डिबार
आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि अब कुल 191 अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 21 मई को होने जा रही सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा से पूर्व इन सभी को परीक्षाओं से डिबार कर दिया जाएगा। आगामी किसी भी भर्ती में ये अभ्यर्थी शामिल नहीं हो पाएंगे।