चूंकि जैमर की वजह से मोबाइल काम नहीं करेगा, इसलिए इससे आयोग से संचार आसान होगा। यह भी तय किया गया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी लगेंगे, जिनका कंट्रोल रूम आयोग कार्यालय में होगा। आयोग कार्यालय से परीक्षा संबंधी गतिविधियों की सीधे निगरानी की जाएगी। मुख्य सचिव ने आगामी पांच अक्तूबर की परीक्षा में ये सभी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए।
दो घंटे पहले होगी एंट्री, भीतर कोई डिवाइस नहीं
आयोग ने तय किया है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से दो घंटे पहले एंट्री होगी। पांच अक्तूबर की परीक्षा के लिए 8:30 से 10:30 बजे के बीच गेट पर ही चेकिंग, बायोमेट्रिक हाजिरी होगी। इसके बाद ही प्रवेश मिलेगा। छात्रों को अपने सभी सामान बाहर रखने होंगे, आयोग लॉकर की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराएगा। किसी भी तरह की डिवाइस भीतर नहीं ले जा सकेंगे।