फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC: सोमवार को जारी होगा रैंकर्स भर्ती का रिजल्ट, तीन अन्य भर्तियों की प्रक्रिया भी हुई शुरू

Fri, 06 Jan 2023 09:06 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

यूकेएसएसएससी ने 29 दिसंबर को एलटी भर्ती को क्लीन चिट दी थी, जिसके बाद इसके दस्तावेज का सत्यापन शेड्यूल जारी कर दिया था। सात भर्तियों पर निर्णय लेने के लिए शासन से अनुमति मांगी थी जो कि शुक्रवार को मिल गई।
विज्ञापन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के सात भर्तियों पर शासन से फैसला लेने की अनुमति मिल गई। इस आधार पर जिन तीन भर्तियों के रिजल्ट जारी हो चुके हैं, आयोग उनकी प्रक्रिया शुरू कर रहा है, जिसके तहत रैंकर्स भर्ती का संशोधित परिणाम सोमवार को जारी होगा। दो भर्तियों पर अभी और समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद फैसला होगा।

विज्ञापन


Uttarakhand Board Exam 2023: जारी हुआ शेड्यूल, 16 मार्च से छह अप्रैल तक चलेंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

यूकेएसएसएससी ने 29 दिसंबर को एलटी भर्ती को क्लीन चिट दी थी, जिसके बाद इसके दस्तावेज का सत्यापन शेड्यूल जारी कर दिया था। सात भर्तियों पर निर्णय लेने के लिए शासन से अनुमति मांगी थी जो कि शुक्रवार को मिल गई। अनुमति मिलते ही आयोग ने तय किया कि जिन भर्तियों के परिणाम जारी हो चुके हैं, उनकी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाएगी। जिन भर्तियों के अभी परिणाम नहीं आए, उनमें से एक-दो भर्तियों की और समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद अंतिम निर्णय होगा। 
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि कोई भी भर्ती मुश्किल ही रद्द होगी। हालांकि, आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने इस पर कुछ भी बोलने से इंकार किया। गौरतलब है कि शासन से निर्णय लेने की अनुमति की खबर अमर उजाला ने शुक्रवार के ही अंक में प्रकाशित की थी।

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि पुलिस विभाग में रैंकर्स भर्ती की प्रक्रिया सोमवार से शुरू की जाएगी। इसका संशोधित रिजल्ट जारी करने के साथ ही जिन दो सवालों पर सवाल उठे थे, उन पर विशेषज्ञ समिति के राय के तहत जवाब भी जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद इसका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी किया जाएगा। रैंकर्स के 138 पदों के लिए इसकी परीक्षा 21 फरवरी 2021 को हुई थी। इसमें 10,437 उम्मीदवार शामिल हुए थे। दो सवालों को लेकर उम्मीदवार हाईकोर्ट गए थे, जिस पर आयोग ने निर्णय ले लिया है। 

विज्ञापन

इन भर्तियों को क्लीन चिट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जल्द
वैयक्तिक सहायक : विभिन्न विभागों में वैयक्तिक सहायक के 162 पदों पर भर्ती के लिए 16-17 मार्च 2021 को परीक्षा और 30 मार्च 2022 को परिणाम जारी हुआ था। 5448 उम्मीदवार इसमें शामिल हुए थे। अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू होगा।
कनिष्ठ सहायक भर्ती : विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक, अमीन, कर संग्रहकर्ता आदि के 753 पदों पर भर्ती को परीक्षा 31 अक्तूबर 2021 को हुई थी, जिसमें 66,494 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसका परिणाम पिछले साल 29 अप्रैल को जारी हुआ था। अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

इन भर्तियों के जारी होंगे परिणाम
वाहन चालक : 174 पद, 12 जून 2022 को परीक्षा। 14,075 उम्मीदवार। 
कर्मशाला अनुदेशक : 157 पद, 12 जून 2022 को परीक्षा। 3972 अभ्यर्थी।
मत्स्य निरीक्षक : 28 पद, 12 जून 2022 को परीक्षा। 71 उम्मीदवार।
मुख्य आरक्षी, पुलिस दूरसंचार : 272 पद, 31 जुलाई 2022 को परीक्षा। 23506 उम्मीदवार।
(इनमें से दो भर्तियों पर आयोग समीक्षा के बाद निर्णय लेगा। दो के आंसर की और फिर रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।) 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें