100 में से 37 अंक पाने वाले भी पास
आयोग ने प्रोविजिनल रिजल्ट के साथ ही चुने गए अभ्यर्थियों के श्रेणीवार अंक भी जारी किए हैं। 100 अंकों की इस परीक्षा में जनरल कैटेगरी में उच्च अंक 92.50 हैं तो कटऑफ 45 अंक है। ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए भी कटऑफ 45 अंक है।
ओबीसी के लिए कटऑफ 48 अंक है। उत्तराखंड एससी महिला श्रेणी में कटऑफ 37.75 अंक रही है। एसटी अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 40.25 अंक है। इस तरह इस भर्ती परीक्षा में 100 में से 37.75 अंक पाने वाले अभ्यर्थी भी क्वालिफाई हुए हैं।