फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC: परीक्षा नियंत्रक का पता मिला, दो दिन बाद पूछताछ, टेलीग्राम से पेपर आउट करने वाले का मिला रिमांड

Sun, 07 Aug 2022 03:56 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इन गिरफ्तार आरोपियों से एसटीएफ कड़ी से कड़ी मिलाते हुए तह तक जाने की कोशिश में जुटी है, लेकिन सेवानिवृत्त हो चुके जिस तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक की एसटीएफ को काफी दिनों से तलाश थी, उनका पता और मोबाइल नंबर एसटीएफ को मिल गया है।
विज्ञापन
यूकेएसएससी - फोटो : UKSSSC:
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ  को जिस तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक की तलाश थी, उनका पता और मोबाइल नंबर शनिवार को एसटीएफ को मिल गया। अब सोमवार को एसटीएफ उनसे भी पूछताछ करेगी। इसके बाद परीक्षा की व्यवस्था को समझने में काफी हद तक मदद मिलेगी।

विज्ञापन


हालांकि, उनका नाम संदिग्धों की श्रेणी में आयेगा या नहीं ये तो सोमवार की पूछताछ के बाद ही पता चलेगा। इस मामले में अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इन गिरफ्तार आरोपियों से एसटीएफ कड़ी से कड़ी मिलाते हुए तह तक जाने की कोशिश में जुटी है, लेकिन सेवानिवृत्त हो चुके जिस तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक की एसटीएफ को काफी दिनों से तलाश थी, उनका पता और मोबाइल नंबर एसटीएफ को मिल गया है। उनसे पूछताछ के बाद बहुत सी जानकारी मिल सकती है। 

ये भी पढ़ें...उफान पर आई चंद्रभागा:  टापू पर फंसे मवेशियों को SDRF ने निकाला, खतरे को देखते हुए खाली कराए लोगों से घर

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पहले उनका संपर्क खोजा जा रहा था। शनिवार को उनसे बात हो गई है। उन्होंने सोमवार को बयान दर्ज कराने की बात कही है। उधर, मामले के आरोपी और आरएमएस टेक्नो कंपनी के कर्मी अभिषेक वर्मा की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर हो गई है। वर्मा वही हैं, जिसने परीक्षा का पेपर चुराकर टेलीग्राम के माध्यम से साथियों में बंटवाया था। उसे इस काम के 36 लाख रुपये मिले थे। कुछ रुपये एसटीएफ  ने बरामद भी किए थे। वर्मा को एसटीएफ लखनऊ लेकर जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें