आयोग के सहयोग से ही मिली सफलता : एसटीएफ
परीक्षा में गड़बड़ी सामने आने के बाद आयोग के अध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों पर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग अधिकारियों पर तरह-तरह की टिप्पणियां भी कर रहे हैं। एसटीएफ ने इन टिप्पणियों को गलत बताते हुए कहा कि आयोग के सहयोग की बदौलत ही कम समय में पेपर लीक मामले में यह सफलता मिल पाई है।
ये भी पढ़ें...UKSSSC: पेपर लीक मामले में आरोपी जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में हो सकते बड़े खुलासे
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से पहले एस राजू ने औपचारिक और अनौपचारिक वार्ता में जांच को सही दिशा दी। इसके चलते काफी कम समय में ही एसटीएफ पेपर लीक मामले का पूरा खुलासा करने के करीब है। आयोग ने बड़ी संख्या में संदिग्ध छात्रों की जानकारी एसटीएफ से साझा की थी। लिहाजा एसटीएफ कई छात्रों को चिह्नित कर चुकी है और अभी पेपर लीक कराने वाले कर्मचारी के साथ ही 17 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।