वह बीते 15 दिन से एसटीएफ के रडार पर था। भनक लगते ही वह बैंकाक चला गया था। वहां से लौटते ही एसटीएफ ने उस पर शिकंजा कसा। बीते दिन ही वह मोरी के कोटगांव सांकरी में अपने रिजॉर्ट में देखा गया था। शनिवार देर शाम वह पंजाब नंबर की एक कार से हिमाचल प्रदेश की ओर जा रहा था। इसी दौरान एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने आराकोट बैरियर पर उसे हिरासत में ले लिया।
पेपर लीक मामले में उत्तरकाशी के दो जनप्रतिनिधियों पर शक था। इसमें से एक महिला जनप्रतिनिधि बताई जा रही है। दोनों जनप्रतिनिधि एसटीएफ के रडार पर चल रहे थे। एसटीएफ ने गिरफ्तारी से पहले संबंधित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए।
ये भी पढ़ें...हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश: तीन महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार और चार फरार, आरोपियों की तलाश जारी
हाकम सिंह पेपर लीक मामले का संदिग्ध है। शिक्षक की गिरफ्तार के बाद उसका नाम मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर सामने आया है। हाकम सिंह को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। देहरादून से एसटीएफ की टीम पूछताछ के लिए रवाना की गई। पूछताछ और पुख्ता सबूतों के बाद गिरफ्तार किया गया। -
अजय सिंह, एसएसपी एसटीएफ