फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uksssc Paper Leak: हाकम समेत छह आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई, 17.85 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

Thu, 11 May 2023 10:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले का पर्दाफाश किया था। मामले में सरगना हाकम सिंह सहित 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ ने इन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
हाकम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की ओर से कराई गई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा धांधली के सरगना हाकम सिंह रावत सहित की छह आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क होगी। जिलाधिकारी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। एसटीएफ ने आरोपियों के संपत्ति का आकलन कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी।

विज्ञापन


विदित है कि एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले का पर्दाफाश किया था। मामले में सरगना हाकम सिंह सहित 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ ने इन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।

विधानसभा भर्ती मामला: बिना प्रक्रिया RMS कंपनी को दिया परीक्षा कराने का ठेका, किया 59 लाख का भुगतान
विज्ञापन


इसके बाद एसटीएफ की ओर से हाकम सिंह सहित आठ आरोपियों की संपत्ति का आकलन कर रिपोर्टर जिलाधिकारी देहरादून को भेजी गई थी। रिपोर्ट मिलने के बाद अब जिलाधिकारी ने हाकम सिंह सहित छह आरोपियों की 17,85,70,181 रुपये की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

इन आरोपियों की संपत्ति होगी जब्त

आरोपी                     संपति
हाकम सिंह             5,83,39,913
अंकित रमोला          40,70,787
चंदन सिंह मनराल   10,57,88,708
जयजीत दास           51,42,189
मनोज जोशी           11,87,863
दीपक शर्मा            40,40,721
(राशि रुपये में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें