फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC Paper: पापा सब्जी बेचकर रुपये भेजते हैं, अब दून में रह पाना मुश्किल...सुनकर छलक आई अध्यक्ष की आंखें

Thu, 09 Oct 2025 09:51 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

यूकेएसएसएससी परीक्षा से असंतुष्ट अभ्यर्थी जनसुनवाई में अपनी बात रख रहे हैं। इस दौरान एक अभ्यर्थी ने कहा कि पापा सब्जी बेचकर रुपये भेजते हैं, अब दून में रह पाना मुश्किल हो गया है। यह सुनकर जांच आयोग के अध्यक्ष की आंखों में छलक आई।
विज्ञापन
पेपर लीक मामले में जनसुनवाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूकेएसएसएससी परीक्षा से असंतुष्ट अभ्यर्थियों ने बुधवार को जांच आयोग के अध्यक्ष के सामने अपनी बात रखी तो उनकी पीड़ा आंखों में छलक आई। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता गांव में खेती कर और सब्जी बेचकर उन्हें रुपये भेजते हैं। अब वे देहरादून में रहकर और अधिक पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकते।

विज्ञापन


सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की अध्यक्षता में गठित जांच आयोग की लोक सुनवाई के दौरान अपनी पीड़ा सुनाते हुए कई अभ्यर्थियों की आंखें भर आईं। उन्होंने आयोग के अध्यक्ष के सामने अपने परिवार की गरीब और संघर्षशील प्रष्ठभूमि भी रखी। टिहरी गढ़वाल के दीपक नौटियाल ने कहा कि कहा उन्हें सुबह अखबार के माध्यम से पता चला कि पेपर लीक हो गया। इसके बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

लोग पूछ रहे- तुमने भी यह पेपर दिया था
उनके गांव के छोटे बच्चे और लोग उनसे पूछ रहे थे कि तुमने भी यह पेपर दिया है क्या। उनके पास इस सवाल का जवाब नहीं था। वे वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने तय किया था कि इस बार पेपर नहीं पास हुआ तो वे परिवार का खर्च उठाने के लिए कुछ न कुछ करने लगेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Haridwar Kumbh 2027: तीर्थयात्रियों को मिलेंगी डिजिटल आईडी, सवालों के जवाब के लिए होगा AI चैटबॉट...खास तैयारी
विज्ञापन


चमोली के सचिन पुरोहित भी बात करते-करते भावुक हो गए। उन्होंने कहा पापा गांव में सब्जी बेचकर रुपये भेजते हैं। कब तक हम यहां देहरादून में रहकर सिर्फ तैयारी ही करते रहेंगे। अब इस उम्र में प्राइवेट नौकरी करने जाएंगे तो 15 हजार से ज्यादा रुपये नहीं मिलेंगे। इससे अच्छा है वे गांव जाकर पिता के साथ सब्जी उगाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें