बहन न्यायिक हिरासत में भेजी, भाई को ले सकते हैं रिमांड पर
मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी की विवेचना अधिकारी एसपी (देहात) जया बलोनी ने बताया कि आरोपी साबिया को पूरी जानकारी थी कि उसका भाई खालिद बहादुरपुर जट स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रहा था। इसके बावजूद उसने नकल कराने के इरादे से प्रश्न पत्र के स्क्रीन शॉट सहायक प्रोफेसर सुमन को भेजे और उनसे उत्तर भी प्राप्त किए। साबिया को प्रश्न पत्र भेजने वाले की तलाश जारी है। खालिद को हरिद्वार से देहरादून लाकर पूछताछ की जा रही है, यदि आवश्यकता हुई तो बुधवार को उसे कस्टडी रिमांड पर लिया जा सकता है। इस बीच साफिया को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।