स्नातक स्तरीय परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अब अगला चरण शुरू होने जा रहा है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अभिलेख सत्यापन का शेड्यूल जारी कर दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 22 सितंबर से शुरू होगा। आयोग ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया। जारी सूचना के मुताबिक, 22 सितंबर से 12 अक्तूबर तक 668 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा।
राज्यपाल सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी और आयोग में वैयक्तिक सहायक के लिए टंकण परीक्षा होनी है, जिसकी अलग से सूचना जारी की जाएगी। सत्यापन से पूर्व अभ्यर्थियों का ऑनलाइन वरीयता भरना अनिवार्य है। विकल्प भरकर सबमिट करने के बाद उसकी दो प्रिंट कॉपी भी निकालनी होंगी, जो सत्यापन के समय जमा होंगी।