फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, समूह-ग के 196 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी जानकारी

Thu, 26 Sep 2024 08:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

UKSSSC Latest News: ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर से 18 अक्तूबर तक कर सकते हैं। आवेदन में संशोधन के लिए 21 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
भर्ती - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कई विभागों में समूह-ग के 196 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर से शुरू होंगे। आयोग ने परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 25 नवंबर तय की है। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, सिंचाई विभाग में प्रारूपकार, नलकूप मिस्त्री, यूजेवीएनएल में तकनीशियन ग्रेड-2 विद्युत व यांत्रिक, डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में प्लम्बर, राज्य संपत्ति विभाग में मेंटिनेंस सहायक, प्राविधिक शिक्षा विभाग में इलेक्ट्रीशियन व इंस्ट्रूमेंट रिपेयर, डीएम ऊधमसिंह नगर कार्यालय में अनुरेखक और समाज कल्याण विभाग में बेंतकला प्रशिक्षक के पदों पर ये भर्ती निकाली गई है।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर से 18 अक्तूबर तक कर सकते हैं। आवेदन में संशोधन के लिए 21 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक का समय दिया जाएगा। आयोग ने परीक्षा की तिथि 25 नवंबर तय की है। भर्ती के लिए आवेदक की आयु 18 से 42 और 21 से 42 वर्ष होनी चाहिए। आवेदनपत्र भरने में कोई परेशानी आए तो आयोग के टोल फ्री नंबर 9520991172 या वॉट्सएप नंबर 9520991174 पर संपर्क कर सकते हैं। भर्ती की पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर उपलब्ध है।

Uttarakhand:  सचिवालय एवं जिला कारागार परिसर सुद्धोवाला 'ईट राईट कैंपस' घोषित, मुख्य सचिव ने सौंपा प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

किस पदों पर मौका
प्रारूपकार- 140
तकनीशियन ग्रेड- 2
यूजेवीएनएल- 29
नलकूप मिस्त्री-16
प्लंबर- एक
मेंटिनेंस सहायक- एक
इलेक्ट्रीशियन- एक
इंस्ट्रूमेंट रिपेयर- तीन
अनुरेखक- तीन
बेतकला प्रशिक्षक- एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें