फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: आठ भर्तियों की जांच को आयोग ने बनाई विशेषज्ञ समिति, अब रिपोर्ट तय करेगी भर्तियों का भविष्य

Tue, 18 Oct 2022 08:25 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आयोग के नए अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अगुवाई में मंगलवार को आयोग की बोर्ड बैठक हुई। इसमें आठ भर्तियों पर गंभीरता से विचार किया गया। पेपर लीक विवादों से घिरे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आठ भर्तियां गले की फांस बनी हुई हैं। इनमें से चार भर्तियां तो ऐसी हैं, जिनकी चयन सिफारिश आगे भेजी जानी है। 
विज्ञापन
जीएस मर्तोलिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आठ भर्तियों की जांच को विशेषज्ञ समिति का गठन कर दिया है। यह समिति सभी भर्तियों के हर पहलू को परखने के बाद आयोग को रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर ही इन भर्तियों का भविष्य तय होगा।

विज्ञापन


दरअसल, पेपर लीक विवादों से घिरे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आठ भर्तियां गले की फांस बनी हुई हैं। इनमें से चार भर्तियां तो ऐसी हैं, जिनकी चयन सिफारिश आगे भेजी जानी है। आयोग के नए अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अगुवाई में मंगलवार को आयोग की बोर्ड बैठक हुई।

इसमें आठ भर्तियों पर गंभीरता से विचार किया गया। तय किया गया कि ऐसी सभी भर्तियां जिनमें विभागों को चयन की सिफारिश भेजी जानी है, उनमें कई विधिक या प्रशासनिक अड़चनें आ सकती हैं। लिहाजा, आयोग ने उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। 
विज्ञापन


समिति में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एक विधि विशेषज्ञ और एक आईटी विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। सदस्यों का चयन आयोग के अध्यक्ष करेंगे। यह समिति जल्द अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर परीक्षाएं रद्द करने या उन्हें आगे बढ़ाने पर आयोग निर्णय लेगा। बैठक में आयोग के सदस्य विनोद चंद्र रावत, डॉ. प्रकाश चंद्र थपलियाल और सचिव एसएस रावत मौजूद रहे।

विज्ञापन

इन भर्तियों की जांच करेगी विशेषज्ञ समिति
एलटी भर्ती (1431 पद), उत्तराखंड वैयक्तिक सहायक (600 पद), कनिष्ठ सहायक (700 पद), पुलिस रैंकर्स भर्ती(250 पद), वाहन चालक भर्ती (164 पद), कर्मशाला अनुदेशक (157 पद), मत्स्य निरीक्षक भर्ती (26 पद) और मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती (272 पद)

ये भी पढ़ें...केदारनाथ हादसा: 'हाथ कांप रहे थे...धड़कने तेज थीं' सागर बोले- मेरी पहली यात्रा में जुड़ गईं खौफनाक यादें

कैबिनेट से चार भर्तियों के रद्द होने की आधिकारिक जानकारी आयोग को प्राप्त नहीं हुई है। इसलिए आठ भर्तियों की जांच यह विशेषज्ञ समिति करेगी और जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर आयोग निर्णय लेगा। 
-जीएस मर्तोलिया, अध्यक्ष, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें