फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: यूकेएसएसएससी की बोर्ड बैठक आज, परीक्षाओं को लेकर हो सकता है अहम फैसला

Tue, 30 Sep 2025 10:36 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

यूकेएसएसएससी की बोर्ड बैठक आज होगी, जिसमें परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला हो सकता है। स्नातक स्तरीय परीक्षा अब सीबीआई जांच के घेरे में है, इसलिए अब आयोग आगामी परीक्षाओं के आयोजन को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्नातक स्तरीय परीक्षा की सीबीआई जांच के बाद अब मंगलवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की बोर्ड बैठक होगी। आयोग अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में आगामी परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला हो सकता है।

विज्ञापन


आयोग को कैलेंडर के हिसाब से पांच अक्तूबर को सहकारी निरीक्षक, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता की परीक्षा करानी है। इसके बाद 12 अक्तूबर को सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 और प्राविधिक सहायक वर्ग-1 की परीक्षा करानी है।

इसके बाद 28 अक्तूबर से वन दरोगा के 124 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा करानी है। चूंकि स्नातक स्तरीय परीक्षा अब सीबीआई जांच के घेरे में है, इसलिए अब आयोग आगामी परीक्षाओं के आयोजन को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हेली टिकट के नाम पर दो लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


यही कारण है कि सोमवार को पांच अक्तूबर की जिस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने थे, वह देर रात तक जारी नहीं हुए। अब मंगलवार को आयोग की बोर्ड बैठक होगी। बैठक में भावी परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला हो सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें