फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paper Leak Case: पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व अधिकारी समेत चार को जमानत, हाकम सिंह की नामंजूर

Sat, 08 Oct 2022 12:05 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

जमानत को लेकर कोर्ट में दो दिन तक बहस हुई। पेपर लीक मामले में अब तक 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही 28 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि पूर्व अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी, तुषार चौहान, भावेश जगूड़ी और अंकित रमोला को जमानत मिली है।
विज्ञापन
हाकम सिंह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व अधिकारी समेत चार को एडीजे चतुर्थ आशुतोष कुमार मिश्र की अदालत से जमानत मिल गई है। जबकि, हाकम सिंह समेत जिन 21 आरोपियों पर गैंगस्टर लगा है, उनमें से किसी को जमानत नहीं मिली है।

विज्ञापन


इस मामले में अब तक 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही 28 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि पूर्व अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी, तुषार चौहान, भावेश जगूड़ी और अंकित रमोला को जमानत मिली है। जमानत को लेकर कोर्ट में दो दिन तक बहस हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने दलील दी कि दिनेश चंद्र जोशी के पास से कोई धनराशि नहीं मिली है। 

आरोप है कि उन्होंने 80 लाख रुपये में अभ्यर्थियों को पेपर बेचा है लेकिन इसका भी कोई पर्याप्त सबूत एसटीएफ  पेश नहीं कर सकी। पंतनगर विवि के पूर्व अधिकारी से धन की रिकवरी न होना जमानत का आधार बना। सभी को एक-एक लाख रुपये के दो-दो जमानती पेश करने पर ही जमानत मिली। मामले में हाकम सिंह के अधिवक्ता ने भी जमानत की अर्जी दाखिल की थी मगर न्यायालय ने उसकी अर्जी नामंजूर कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi Avalanche: एवरेस्ट विजेता सविता को दी गई जल समाधि, ए मेरी सुब्बी...पुकारते हुए फफकती रही बुआ
विज्ञापन


नहीं छोड़ सकते है देश 
अदालत ने चारों को सशर्त जमानत दी है। इनमें से किसी को भी देश से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। जिस वक्त जांच अधिकारी कहेगा, हाजिर होना पड़ेगा। वहीं, एसटीएफ  का कहना है कि जमानत न्यायिक प्रक्रिया है। 28 मूल आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें