फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uksee Result 2018: देहरादून की सीमा रानी बनीं एमटेक टॉपर, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Thu, 31 May 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
seema rani
विज्ञापन
विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए हुए उत्तराखंड स्टेट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (यूकेएसईई) का परिणाम बुधवार को जारी हो गया। एमटेक प्रथम वर्ष में निरंजनपुर, देहरादून की सीमा रानी और मोदीनगर के ललित जोशी ने बीफार्मा में टॉप किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा यूपी और उत्तराखंड के युवाओं ने बीफार्मा लेटरल एंट्री, बीटेक लेटरल एंट्री, बीएचएमसीटी, एमफार्मा, एमटेक प्रथम वर्ष, एमबीए प्रथम वर्ष, एमसीए, एमसीए लेटरल एंट्री में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

यह परीक्षा उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने 10 और 11 मई को कराई थी। परीक्षा में 1997 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। पूरा परिणाम यूटीयू की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जल्द ही काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस कोर्स में कौन टॉपर

डेमो - फोटो : डेमो
किस कोर्स में कौन टॉपर
बीफार्मा : ललित जोशी, गोविंदपुरी, मोदीनगर
बीफार्मा लेटरल एंट्री सेकेंड ईयर : सोनी साह, जाखनदेवी, अल्मोड़ा
बीटेक लेटरल एंट्री सेकेंड ईयर, बीएससी स्टूडेंट्स : दीपा आर्य, मल्लीताल, नैनीताल
बीटेक लेटरल एंट्री सेकेंड ईयर, इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डर : हिमांशु कुमार, ओएफडी, रायपुर
बीएचएमसीटी प्रथम वर्ष : पीयूष वशिष्ठ, बीएचईएल, उत्तराखंड
एमफार्मा प्रथम वर्ष : मुरसलीम अली खान, लक्ष्मीपुर, मालदा, पश्चिम बंगाल
एमटेक प्रथम वर्ष : सीमा रानी, चक्की टोला, जीएमएस रोड, निरंजनपुर, देहरादून
एमबीए प्रथम वर्ष : जसप्रीत सिंह, रामनगर, नैनीताल
एमसीए प्रथम वर्र्ष : शौर्य रस्तोगी, ग्राम होलीवाला कुआं, मुरादाबाद
एमसीए लेटरल एंट्री फॉर बीसीए, बीएससी, आईटी स्टूडेंट्स : अमित कुमार, आईटीबीपी, सीमाद्वार, दून
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें