- अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम सामने आने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने से नाराज उक्रांद के कार्यकर्ताओं ने बाबूगढ़ क्षेत्र में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सरकार का पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की।
उक्रांद के महानगर अध्यक्ष जयकृष्ण सेमवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड कोई सामान्य अपराध नहीं बल्कि सत्ता संरक्षित हत्या है जिसमें भाजपा के बड़े नेता शामिल हैं। राजनीतिक दबाव को दरकिनार करके आरोपी नेताओं को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस मामले में उक्रांद प्रदेश में व्यापक स्तर पर आंदोलन चलाएगी। उन्होंने हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष मायाराम ममगाईं, अमरावती नेगी, अनिल पंवार, रेखा थपलियाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, उर्मिला थपलियाल, प्रेम सिंह नेगी, सतेंद्र रावत, सुधीर कुमार भट्ट, हयात सिंह नेगी, हरीश चंद्र ध्यानी, दिनेश सेमवाल, सुशीला कपरवाण आदि शामिल रहे।