- बोले उक्रांद के बैनर तले लड़ी जाएगी मूल निवास भू-कानून की लड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ का गठन किया है। लुशून टोडरिया को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष टोडरियाल का कहना है कि मूल निवास भू कानून की लड़ाई अब उक्रांद के बैनर तले लड़ी जाएगी।
उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील कोटनाला ने प्रेस क्लब में मीडिया से वार्ता में कहा,उत्तराखंड क्रांति दल मूल निवास भू कानून के मुद्दे पर हमेशा प्रमुखता से मुखर रहा है । दल ने इस पर हमेशा से अपना रुख स्पष्ट रखा है। जिसे देखते हुए आज मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ का गठन करते हुए इस लड़ाई को तेज करने का निर्णय लिया गया है।
केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने कहा, उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश भर में आंदोलन करने वाले युवाओं को नेतृत्व प्रदान कर रहा है । इसी क्रम में मूल निवास भू कानून आंदोलन का नेतृत्व करने वाले युवा लुशून टोडरिया को मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मीडिया से वार्ता के दौरान उक्रांद ओबीसी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष पंकज पैन्यूली, राकेश नेगी, महानगर युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जतिन चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष पौड़ी दीप्ति, कनिष्क जोशी, पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे ।