फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे को लेकर उक्रांद पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 19 Jul 2021 01:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि सरकार केवल बैठकों में व्यस्त है। सरकार छह माह के भीतर पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में 20 साल की उत्कृष्ट सेवा करने वाले पुलिसकर्मियों को उप निरीक्षक का 4600 रुपये ग्रेड पे दिए जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने घंटाघर स्थित स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। सरकार, शासन द्वारा पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे का मुद्दा सुलझाए नहीं जाने पर पदाधिकारियों ने राज्य सरकार को जमकर कोसा।

विज्ञापन


केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि सरकार केवल बैठकों में व्यस्त है। सरकार छह माह के भीतर पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर पाई है। केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर सरकार ने पुलिसकर्मियों के ग्रेड पर को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश के समय में भर्ती हुए सैकड़ों पुलिसकर्मियों को 4600 रुपये का ग्रेड पे दिया जा रहा है। वहीं, उत्तराखंड बनने के बाद भर्ती हुए पुलिसकर्मियों को ग्रेड पे घटाकर 2800 रुपये किया जा रहा है, जो सरकार की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में लोकायुक्त आंदोलन के संयोजक सुमन बडोनी, यूकेडी देहरादून जिला इकाई के अध्यक्ष दीपक सिंह रावत ने संबोधित किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें