100 अंकों की शारीरिक दक्षता, 100 की परीक्षा
आयोग इस भर्ती के लिए 100 अंकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा कराएगा, जिसमें पास होने के लिए न्यूनतम 50 अंक लाने अनिवार्य हैं। इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों की वस्तुनिष्ठ प्रकार की 100 अंकों की परीक्षा कराई जाएगी।
यहां करें आवेदन - psc.uk.gov.in
अगली भर्ती कनिष्ठ सहायक की
राज्य लोक सेवा आयोग अब अगली भर्ती विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक की निकालेगा। इसके अधियाचन में कुछ आपत्तियां थीं, जो कि दूर कराई जा रही हैं। आयोग इस परीक्षा से 519 पद भरेगा। महीने के आखिरी सप्ताह में आयोग यह भर्ती निकालेगा, जिसकी परीक्षा अगले साल 23 अप्रैल को प्रस्तावित है।
रेंजर भर्ती मुख्य परीक्षा पांच दिसंबर से
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वन क्षेेत्राधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा पांच से नौ दिसंबर के बीच होगी। आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, परीक्षा का केंद्र उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में ही बनाया गया है। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 20 नवंबर से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे। किसी भी उम्मीदवार को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।