फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग: पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Wed, 26 Aug 2026 10:08 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पशु चिकित्सा अधिकारी की कुल रिक्तियां 25 हैं, जिनमें 20 पद सामान्य भर्ती के और पांच पद विशेष बैकलॉग भर्ती के हैं। इस भर्ती के लिए हरिद्वार और हल्द्वानी में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए 14 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसमें त्रुटि सुधार का भी मौका देगा।

विज्ञापन


आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक, पशु चिकित्सा अधिकारी की कुल रिक्तियां 25 हैं, जिनमें 20 पद सामान्य भर्ती के और पांच पद विशेष बैकलॉग भर्ती के हैं। इस भर्ती के लिए हरिद्वार और हल्द्वानी में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त विवि से पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन में स्नातक उपाधि होनी जरूरी है। आयोग ने समकक्ष अर्हता के तौर पर बैचलर ऑफ वैटरेनरी साइंस समेत 15 डिग्री को इस भर्ती के लिए अर्ह करार दिया है। इनकी पूरी जानकारी विज्ञापन में दी गई है।

उत्तराखंड: विकास योजनाओं के लिए सीएम ने दी 31 करोड़ की वित्तीय मंजूरी; पेंशनरों को मिलेगा बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती के लिए 14 सितंबर तक आवेदन होंगे। इसके बाद 22 सितंबर से एक अक्तूबर तक आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका दिया जाएगा। अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 166.36 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी के लिए 76.36 रुपये और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 16.36 रुपये शुल्क तय किया गया है। अनाथ बच्चों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें