उत्तराखंड के सवाल होंगे
एक अधिकारी ने बताया कि शासन ने इस बात पर जोर दिया कि प्रदेश के युवाओं के हित में पीसीएस परीक्षा में एक निश्चित प्रतिशत तक उत्तराखंड से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे। ताकि प्रदेश के युवाओं के लिए पीसीएस बनना आसान रहे। कई अन्य राज्यों में भी इस तरह के प्रावधान हैं। जानकारी के मुताबिक, आयोग इस पर बात पर राजी भी हो गया है।
अभी तक यह था उत्तराखंड पीसीएस-मुख्य परीक्षा का पैटर्न
पेपर- अंक
भाषा- 300
इतिहास- 200
संविधान- 200
भूगोल- 200
अर्थशास्त्र- 200
विज्ञान- 200
इथिक्स व एप्टीट्यूड- 200
कुल अंक- 1500
यह हो जाएगा उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा का पैटर्न
पेपर- अंक
भारतीय भाषा- 300 (क्वालिफाइंग)
अंग्रेजी भाषा- 300 (क्वालिफाइंग)
निबंध- 250
सामान्य अध्ययन- 1- 250
सामान्य अध्ययन- 2 - 250
सामान्य अध्ययन -3 - 250
सामान्य अध्ययन- 4 - 250
वैकल्पिक विषय पेपर-1 - 250
वैकल्पिक विषय पेपर-2 - 250
कुल अंक- 1750
इंटरव्यू- 275 अंक