आईटीआई प्रधानाचार्य ग्रेड-2 को करें आवेदन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समूह-ख की आईटीआई प्रधानाचार्य ग्रेड-2 भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए तीन नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती 18 पदों (जनरल-09, एससी-05, एसटी-01, ओबीसी-02, ईडब्ल्यूएस-01) के लिए हो रही है। आवेदकों की आयु 21 से 42 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने वालों को अंतिम तिथि के बाद 10 दिन तक इसमें त्रुटि सुधार का मौका दिया जाएगा। जनरल, ओबीसी, ईडबल्यूएस को 172.30 रुपये, एससी, एसटी को 82.30 और दिव्यांग को 22.30 रुपये शुल्क देना होगा। भर्ती के लिए पहले स्क्रीनिंग परीक्षा और फिर साक्षात्कार होगा।