फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: छह फरवरी को जारी होंगे प्रदेश की दो भर्तियों के एडमिट कार्ड, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Sat, 03 Feb 2024 02:08 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पशुचिकित्साधिकारी ग्रेड-2 परीक्षा 21 व 22 को होगी। जबकि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पशुधन प्रसार अधिकारी परीक्षा 11 फरवरी को होगी।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की दो भर्तियों के एडमिट कार्ड छह फरवरी को जारी होंगे। इनमें से एक भर्ती उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कराएगा तो दूसरी भर्ती परीक्षा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग। दोनों आयोगों ने इसकी जानकारी जारी कर दी है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पशु चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा 21 व 22 फरवरी को होगी। आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, छह फरवरी को एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। किसी को भी डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। आयोग ने पिछले साल अक्तूबर में इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Snowfall: मिनी स्विटजरलैंड चोपता में सीजन की पहली बर्फबारी, उमड़ने लगे पर्यटक, होटलों में 11 तक बुकिंग फुल
विज्ञापन


उधर, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पशुधन प्रसाद अधिकारी, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (रसायन विज्ञान), अधिदर्शक-प्रदर्शक(रेशम) और निरीक्षक रेशम की भर्ती की परीक्षा 11 फरवरी को होगी। आयोग सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि छह फरवरी को आयोग की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। आयोग ने इसी साल आठ जनवरी को इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें