अनुराग पांडे का बैंक खाता कराया फ्रीज
एसआईटी ने 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी अनुराग पांडे की गिरफ्तारी करने के साथ ही उसके बैंक खातों को खंगाला। बैंक खाते/एफडी में करीब 13.41 लाख रुपये मिले। इसके बाद खाते को फ्रीज करवा दिया है। एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने बताया, आरोपी ने अपने और अपनी बहन प्रियदर्शनी के नाम से बैंक में एफडी और कैश जमा कराया था।
विशु ने दी थी सहायक अभियंता की परीक्षा
आरोपी विशु बेनीवाल ने मई 2022 में लीक प्रश्नपत्र रटने के बाद सहायक अभियंता (एई) की परीक्षा दी थी, जबकि उसने खुद भी अन्य अभ्यर्थियों को एकत्र किया था। इसके बाद उन्हें मंगलौर में किराये के मकान में लाने के बाद प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था। जिसकी एवज में उसे मोटी रकम मिली थी।
किससे क्या हुआ बरामद
आरोपी विशु बेनीवाल से एक लाख रुपये बरामद हुए, जबकि अवनीश उर्फ अश्वनी से दो लाख रुपये बरामद किए गए। वहीं, कुछ शैक्षणिक दस्तावेज भी एसआईटी को मिले हैं।