महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होने के साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों में भी सुधार होगा। राज्य लोकसेवा आयोग से चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों को तैनाती मिल गई है।
राजकीय महाविद्यालयों में राज्य लोकसेवा आयोग से चयनित 37 असिस्टेंट प्रोफेसरों को पहली तैनाती मिल गई है। इसमें 22 राजनीति शास्त्र में और भूगोल में 15 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं। इन सभी नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर को प्रदेश के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालयों में पहली तैनाती दी गई है।
इनकी तैनाती से जहां महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी वहीं शैक्षणिक गतिविधियों में भी सुधार होगा। इसके साथ ही इनकी नियुक्ति से महाविद्यालयों की नैक ग्रेडिंग में भी सुधार देखने को मिलेंगे। स्थायी सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति से प्रभावित गेस्ट फैकल्टी का समायोजन दूसरे महाविद्यालयों में किया जाएगा, जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं।