फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: साइबर हमला...राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट ठप, अब पुराने तरीके से जारी होंगे रिजल्ट

Thu, 10 Oct 2024 09:51 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

साइबर हमले के बाद से आयोग की वेबसाइट बंद है। इसका बैकअप आईटीडीए के पास से लिया गया था जो माकोप रैनसमवेयर हमले में इंक्रिप्ट हो गया था। इसके चलते आठ दिन से वेबसाइट बंद पड़ी हुई है।
विज्ञापन
हैक - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में हुए साइबर हमले के बाद से राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट ठप है। आईटीडीए के विशेषज्ञ लगातार इसे सुचारू करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। उधर, युवाओं के भविष्य को देखते हुए आयोग अब पुराने तरीके से समाचारपत्रों में रिजल्ट प्रकाशित करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर नई भर्तियों के विज्ञापन, परीक्षाओं के परिणाम, एडमिट कार्ड से लेकर सिलेबस तक सब कुछ जानकारी उपलब्ध होती है। साइबर हमले के बाद से यह वेबसाइट बंद है। इसका बैकअप आईटीडीए के पास से लिया गया था जो माकोप रैनसमवेयर हमले में इंक्रिप्ट हो गया था। इसके चलते आठ दिन से वेबसाइट बंद पड़ी हुई है।

बेरोजगार युवा लगातार वेबसाइट चलाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत का कहना है कि वह आईटीडीए से लगातार संपर्क में हैं। उनके विशेषज्ञ वेबसाइट चलाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया, जब तक वेबसाइट शुरू नहीं होगी तब तक कुछ भर्तियों के रिजल्ट वह समाचार पत्रों में जारी करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बदरी-केदार में भोग प्रसाद की गुणवत्ता के लिए एसओपी जारी, तिरुपति मंदिर मामले के बाद उठाया गया कदम
विज्ञापन


जैसे ही वेबसाइट सुचारू होगी, वैसे ही नई भर्ती के विज्ञापन, इसी महीने होने वाली समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड व अन्य कामकाज पूरे करेंगे। उधर, आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल का कहना है कि वेबसाइट में कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रहीं थीं। जल्द ही वेबसाइट को सुचारू कर दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें