जम्मू के सेना के सुनजवां कैम्प पर हुए फिदायीन हमले के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल के सदस्यों ने देहरादून में विरोध प्रदर्शन किया।
सोमवार को दोपहर करीब एक बजे बाद यूकेडी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लिंक एक्सप्रेस पर चढ़ गए। हालांकि पुलिस के समझाने पर कार्यकर्ता मान गए। लिंक एक्सप्रेस अपने समय 1 बजकर 30 मिनट पर रवाना हुई।
बता दें कि जम्मू में सेना के सुनजवां कैम्प पर फिदायीन हमला हुआ. जिसमें दो सेना के अधिकारियों की भी मौत हो गई। हालांकि सेना की ओर से की गई कार्रवाई में तीन आतंकियों को मारने में सफलता मिली.आतंकियों की फायरिंग में कुल 12 लोग घायल हो गए थे।
सेना का कहना है कि उन्होंने जैश के तीन आतंकियों को मार गिराया है। आतंकवादियों के पास से एके-56 राइफल, ग्रेनेड और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए गए हैं। फिलहाल सुजनवां कैंप के आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है।