पौड़ी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे गढ़वाल के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घन्ना भाई ने राज्य में उक्रांद को आम आदमी पार्टी से बेहतर विकल्प बताया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर चुटकीले अंदाज में कहा कि जिसका नहीं है मां, बाप, वो है आप, 2014 में हो जाएगी साफ।
पढ़ें, रात को 'लड़की' को बुलाया, जब नींद खुली तो उड़े होश
उन्होंने कहा कि उक्रांद नेताओं में मैं की भावना न हो तो यह पार्टी राज्य में तीसरा विकल्प बन सकती है। यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने आए घन्ना भाई ने अमर उजाला से हुई बातचीत में कहा कि उक्रांद अस्सी के दशक से राज्य का क्षेत्रीय दल है।
पढ़ें, मंत्री के भाई हैं तो क्या कुछ भी करेंगे?
राज्य आंदोलन में दल ने जान फूंकी थी, लेकिन आज स्वार्थपरता की राजनीति से दल धड़ों में बंट चुका है। जबकि आम आदमी पार्टी को टक्कर देने के लिए उक्रांद ही सबसे बेहतर विकल्प है।
पढ़ें, इस 'चिराग' ने रौशन किया उत्तराखंड का नाम
उन्होंने कहा कि देश में एकमात्र राज्य उत्तराखंड ही है, जिसका क्षेत्रीय दल भाजपा और कांग्रेस चंगुल में फंसा हुआ है। जबकि राज्य के विकास के लिए ही उक्रांद का उदय हुआ था।
पढ़ें, अपना दबदबा दिखाने की कोशिश में बहुगुणा कैंप
पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी उक्रांद में जाने की कोई योजना नहीं है। लेकिन राज्य के लोगों को दल को मजबूत करने के लिए संगठित होना चाहिए।